फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: होली पर ठाकुरजी के दर्शन को आ रहे हैं तो इन नियमों का करें पालन, मंदिर प्रबंधन ने जारी की गाइडलाइन

Sun, 02 Mar 2025 01:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

होली के दौरान ठाकुरजी की प्रसादी का रंग भक्तों पर डाला जाएगा। ,ऐसे में श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे दूर से रंग या गुलाल न फेंकें। रंग, प्रसाद और माला सेवायत गोस्वामीजनों को ही दें। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में होती होली । फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए होली पर्व के पहले ही मंदिर प्रबंधन ने दर्शनार्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे नियमों का पालन करते हुए उत्सव में शामिल हों और मंदिर की गरिमा बनाए रखें।
विज्ञापन


मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि होली के दौरान ठाकुरजी की प्रसादी का रंग भक्तों पर डाला जाएगा। श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे दूर से रंग या गुलाल न फेंकें। रंग, प्रसाद और माला केवल सेवायत गोस्वामीजनों को ही दें। 

मंदिर और पुलिस प्रशासन द्वारा एकल मार्गीय रूट चार्ट लागू किया गया है। उसका पालन करें। भीड़ के समय वृद्ध, दिव्यांग, छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों और रंग से एलर्जी वाले लोगों को मंदिर न लाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे कीमती सामान और आभूषण अपने साथ न लाएं। साथ ही जेबकतरों और मोबाइल चोरों से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। वृद्ध और बच्चों की जेब में नाम-पता व फोन नंबर की पर्ची रखने की सलाह दी गई है ताकि को बिछड़ने पर शीघ्र सूचना दी जा सके। 

मंदिर परिसर के पास जूते-चप्पल रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। श्रद्धालुओं के लिए विद्यापीठ चौराहा, गौतम पाड़ा, जुगलघाट, जादौन कार पार्किंग और हरिनिकुंज चौराहा पर जूता-घर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें