फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर परचून की दुकान में चोरी, हजारों रुपये और सामान ले उड़े चोर

Thu, 11 Dec 2025 11:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सर्दियां आते ही चोर सक्रिय हो गए हैं और पुलिस सो रही है। मांट कस्बे में पुलिस चौके से 50 मीटर दूर स्थित परचून की दुकान से चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

 
विज्ञापन
परचून की दुकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा मांट में पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर दूर परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नक़दी और सामान को चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना मांट के गांव नसीटी निवासी रामहरी शर्मा की कस्बा मांट में पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर दूरी पर परचून की दुकान है। बीती रात चोर दुकान का ताला चटका कर गल्ले में रखी नक़दी और सामान को चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन




जब दुकानदार सुबह दुकान को खोलने के लिए पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला। सूचना मांट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें