फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
राया/टैंटीगांव। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के 50 साल पूरे होने पर निकाली जा रही व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का टैंटीगांव, सुरीर, राया में मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र ने बताया कि पूरे प्रदेश में निकाली जा रही स्वाभिमान यात्रा 57 दिन तक निकाली जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के बीच एकता का संदेश देना है। मंडी शुल्क की समाप्ति की मांग प्रदेश सरकार से की गई है। जिस प्रकार प्रदेश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है व्यापारी दिवस मनाया जाए। आठ मई को इस यात्रा का लखनऊ में समापन होगा। राया पहुंची यात्रा का हाथरस मार्ग पर व्यापार मंडल की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय, राजकुमार अग्रवाल, राजेन्द्र गुप्ता,राकेश शर्मा, भूपेश अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, कृष्णकांत अग्रवाल, रमेशचंद्र बजाज,किशन सर्राफ, आलोक अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मुन्ना लाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टैंटीगांव व सुरीर में नगर अध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, रामविहारी लाल आर्य, संजय गर्ग, पंकज गुप्ता, पवन गुप्ता, महेश चंद्र भारती, विमल लवानियां, चुन्ना सेठ, कोकी सेठ आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें