फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राजाधिराज के जयकारों के बीच हुआ भव्य चुनरी मनोरथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की तृतीय पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. वागिश महाराज ने मंगलवार को सुबह राजा घाट स्थित मां यमुना महारानी का पूजन कर चुनरी मनोरथ किया। भव्य चुनरी मनोरथ देखकर भक्त निहाल हो उठे। इस दौरान मां यमुना और राजाधिराज के जयकारों से राजा घाट गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन



इससे पूर्व मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर से शोभायात्रा के रूप में वैष्णवजन राजा घाट पहुंची। इसके बाद कुनवारा का आयोजन हुआ। दोपहर में शहर के मुख्य मंदिरों की अंत:ग्राही परिक्रमा की। ब्रज यात्रा के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि बुधवार की सुबह यात्रा मधुबन (महोली) के लिए प्रस्थान करेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें