मथुरा। बैठक के दौरान मंथन करते संगठन के पदाधिकरी।
- फोटो : mathura
मथुरा। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में ठेकेदारी को समाप्त कर सफाईकर्मियों को अस्थायी रूप से रखे जाने का प्रस्ताव पास किया गया है। ताकि सफाई कर्मियों को समान कार्य समान वेतन का अधिकार मिल सके।
बैठक में प्रस्ताव वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता एवं मुख्य सलाहकार एडवोकेट सुभाष गोस्वामी की ओर से पेश किया गया इसे सर्वसम्मति से पास किया गया है। साथ ही यूपी सरकार से वर्षों से संचालित गैरकानूनी ठेकेदारी को एक माह के अंदर समाप्त करने का आह्वान किया है। सरकार से अस्थायी सफाई कर्मचारियों के लिए नए पदों को सृजन करने की मांग की है। प्रांतीय अध्यक्ष महेश काजू, अश्वनी कुमार, सतीश कुमार, गणेश प्रसाद, आरसी वाल्मीकि, बृजलाल भारती, ममता, धर्मेंद्र कुमार आदि माैजूद थे।