फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आज से होगी बाजरे और धान की सरकारी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में एक अक्तूबर से बाजरे और धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। बाजरा खरीद के 12 और धान खरीद के 18 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। संबंधित क्रय संस्थाओं को सभी व्यवस्थाएं पूरी कर खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां बाजरे की 31 दिसंबर तक एवं धान की 31 जनवरी तक खरीद की जाएगी। इस बार धान कॉमन का मूल्य 2441 रुपये, धान ग्रेड एक 2461 व बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बाजरा खरीद के लिए मथुरा मंडी में दो, गोवर्धन उपमंडी में दो, सौंख मंडी में दो, राया उपमंडी में चार, मांट राजकीय गोदाम और कोसीकलां मंडी में एक-एक केंद्र बनाया गया है। वहीं धान खरीद के लिए मथुरा मंडी में तीन, राया उपमंडी में चार, कोसीकलां मंडी में दो, सहकारी संघ शेरगढ़, क्रय विकास सहकारी समिति लि. कोसीकलां के दहगांव, बीपैक्स कोसीकलां नं. एक, सहकारी संघ लि. नंदगांव, बीपैक्स कोसीकलां नं. दो, गोवर्धन उपमंडी, बीपैक्स बेरी, बीपैक्स सेही दलौता एवं सहकारी संघ नौहझील में एक-एक क्रय केंद्र बनेंगे। धान के 18 केंद्रों में खाद्य एवं रसद विभाग (विपणन शाखा) के सात, पीसीएफ के चार, पीसीयू का एक और अन्य सहकारी संस्थाओं के छह केंद्र बनेंगे। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि एक अक्तूबर से कुल 30 क्रय केंद्रों पर सरकारी खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें