नव सृजित गोवर्धन तहसील का उद्घाटन बुधवार को होगा। इसी के साथ नई तहसील में काम शुरू हो जाएगा। तहसील की आवाज अमर उजाला की वृंदावन में आयोजित गोष्ठी में बुलंद हुई थी। यहीं पर प्रभारी मंत्री देवेंद्र गुप्ता ने गोवर्धन तहसील संबंधी घोषणा की थी। अब तहसील शुरू होने जा रही है।
उद्घाटन समारोह के लिए तहसील भवन पर मंगलवार शाम युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी थीं। तहसील के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पुराना भवन पुताई आदि के बाद सज कर तैयार है।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रो. रामगोपाल यादव सुबह 10 बजे तहसील का फीता काट कर उद्घाटन करेंगे। अपर जिलाधिकारी वित्त जय शंकर मिश्रा, गोवर्धन तहसील के नव नियुक्त उप जिलाधिकारी विश्व भूषण मिश्रा और तहसीलदार बृज पाल यादव अधीनस्थ राजस्वकर्मियों के साथ कार्यक्रम की तैयारी पूरी कराने में जुटे थे।