फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन को रजिस्ट्री कार्यालय की सौगात, 15 दिन में शुरू होगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन तहसील के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। तहसील कार्यालय में अगले 15 दिन में जमीन-जायदाद के बैनामे, इकरारानामे आदि कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। इसी अवधि में स्टांप एवं पंजीयन मंत्री इसका शुभारंभ करेंगे। इसके लिए नए उप निबंधक की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन

यहां तहसील बनने के 11 वर्ष बाद अब जमीन-जायदाद के बैनामे, इकरारनामे, दस्तावेज पंजीकरण कार्य होने लगेंगे। लोगों को दूसरी तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राधाकुंड बाईपास स्थित तहसील परिसर में उप निबंधक कार्यालय के लिए कंप्यूटर, फर्नीचर, बेंच आदि समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। अनुपम यादव को पहला उप निबंधक नियुक्त किया गया है। अब कार्यालय के औपचारिक शुभारंभ की तैयारी चल रही है। चर्चा है कि आगामी 15 दिन में ही यहां पर प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन कबीना मंत्री रविंद्र जायसवाल इसका शुभारंभ करेंगे।
अब तक यहां के लोग संपत्तियों के बैनामे आदि कार्य कराने के लिए सदर एवं छाता तहसील जाते हैं। रजिस्ट्री कार्यालय शुरू होने से अब क्षेत्र के लोग यहीं पर संपत्तियों से जुड़े कार्य करा सकेंगे। इससे समय एवं धन दोनों की भी बचत होगी। संवाद
विज्ञापन



साल 2015 में बनी थी गोवर्धन तहसील
गोवर्धन तहसील की स्थापना दो सितंबर 2015 को सरकारी अस्पताल के पुराने भवन में हुई थी। इसका नया भवन 25 अगस्त 2024 को राधाकुंड बाईपास पर बना। यहां 7.93 करोड़ रुपये से तहसील और 4.63 करोड़ रुपये से आवास बनाए गए। मुख्यमंत्री योगी ने इसका लोकार्पण किया था। अब यहीं रजिस्ट्री दफ्तर शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें