फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाले में मिला वृद्ध का जला हुआ शव, पुलिस ने नहीं सुनी...कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

Tue, 24 Jun 2025 11:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गोवर्धन थाना क्षेत्र में नाले में वृद्ध का जला हुआ शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक अप्रैल को नाले में वृद्ध का जला हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाने में सुनवाई नहीं होने के बाद मृतक के पुत्र ने सीजेएम अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

 

गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित कंचनपुर के नाले से पुलिस ने एक अप्रैल को जला हुआ शव बरामद किया था। शव की पहचान जिखनगांव निवासी मुरारी के रूप में उसके पुत्र राजू ने की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया था। हालांकि राजू ने हत्या का आरोप लगाया था। राजू ने कई बार थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

 
विज्ञापन

इसके बाद राजू ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद भी पीड़ित की सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली है। राजू ने सीजेएम की अदालत में पिता की हत्या कर शव जलाए जाने की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराने को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद अदालत के आदेश गोवर्धन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें