फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम, भड़क गए भवन स्वामी; झेलना पड़ा विरोध

Tue, 24 Jun 2025 10:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम का विरोध हो गया। लोगों के आक्रोश को बढ़ता देख पुलिस बल बुला लिया गया। 
 
विज्ञापन
मथुरा। आक्रोशित लोगों को समझाते सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में अमरनाथ कॉलेज के निकट बद्री नगर में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को विरोध झेलना पड़ा। लोगों को आक्रोश बढ़ता देख निगम के अधिकारियों ने पुलिस बल बुला लिया। इसके बाद टीम ने रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाया। नगर निगम ने इससे पहले सभी भवन स्वामियों को नोटिस दिए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सोमवार को नगर निगम ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन

 

अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया है कि अमरनाथ कॉलेज के निकट बद्री नगर में कुछ भवन स्वामियों ने रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। एक सप्ताह पहले सभी भवन स्वामियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इस पर भवन स्वामियों को कुछ दिन का समय मांगा था। इस बीच कई बार भवन स्वामियों को स्मरण पत्र भी भेजा गया। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा।

 
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। इसी दौरान भवन स्वामी विरोध करने लगे। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख पुलिस बल मौके पर बुला लिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से रेलवे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। निगम की कार्रवाई के बाद कुछ भवन स्वामियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने का वादा किया। इसके अलावा नए बस स्टैंड से सौंख रोड तक अस्थायी अतिक्रमण भी हटाया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल आरके सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें