फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सोलर लाइटों से दमकेगा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग, लोकार्पण हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी और उत्तर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने मेरो मथुरा एप का शुभारंभ कर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर लगाई गईं 500 सोलर स्ट्रीट लाइटों का रिमोट दबाकर लोकार्पण किया। दोनों परियोजनाओं को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण और नगर निगम ने एचडीएफसी बैंक के सीएसआर कोष के तहत पूरा किया है।
विज्ञापन

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में 500 सोलर स्ट्रीट लाइटें फिलिप्स कंपनी की हैं। अगले पांच वर्षों तक बैंक इन लाइटों के अनुरक्षण का कार्य भी करेगा। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मेरो मथुरा एप स्थानीय नागरिकों को आवश्यक सुविधा देने के साथ पर्यटकों के लिए भी उपयोगी होगा। यह जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्ति म्यूटेशन, संपत्ति कर और पेट पंजीकरण जैसी सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराएगा। होटलों, रेस्टोरेंटों और मंदिरों की लोकेशन की जानकारी भी देगा। इसमें शिकायत दर्ज करने, हेल्पलाइन, समाचार और आपातकालीन सेवाओं जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। उत्तर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने कहा कि मेरो मथुरा एप बनने के बाद नगर निगम की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने नियमित निगरानी और एक अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने का सुझाव दिया। ताकि यह प्रत्येक बिंदु की निगरानी की जा सके। लोकार्पण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन और एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड प्रवीण गुप्ता व आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें