फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्काॅन मंदिर में गोवर्धन पूजा महोत्सव: 700 किलो सूजी हलुआ से बना गोवर्धन पर्वत, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

Wed, 11 Nov 2026 03:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मंदिर के वरिष्ठ पदाधिकारी जननंदन गोस्वामी ने गोवर्धन लीला का वर्णन किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण बलराम का मंदिर में पूजन किया गया। जयकारों और हरिनाम संकीर्तन के मध्य गिरिराज महाराज का महा अभिषेक किया गया। उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन
इस्काॅन मंदिर में गोवर्धन पूजा महोत्सव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में इस्कॉन मंदिर की गौशाला में देशी -विदेशी भक्तों ने भक्ति संगीत के मध्य 700 किलो के सूजी के हलुआ से बने विशाल गोवर्धन पर्वत का पूजन किया। ठाकुरजी का छप्पन भोग लगाए गए। भक्ति संगीत एवं हरिनाम संकीर्तन की धुन पर भक्तजन जमकर झूमे। 
विज्ञापन


">http://

मंगलवार को सुबह इस्कॉन मंदिर स्थित श्रील प्रभुपाद की समाधि स्थल का शंख ध्वनि के मध्य पूजन कर आरती की। भगवान श्रीकृष्ण बलराम का पूजन विधि विधान से किया गया। इसके बाद इस्कॉन गौशाला में अमेरिका से आई गौरा मणि देवी दासी ने 250 किलो सूजी, 175 किलो घी, 175 किलो चीनी, 50 किलो काजू एवं 50 किलो किशमिश से 700 किलो हलुआ से विशाल गोवर्धन पर्वत बनाया। इसमें सभी मंदिर देवालय भी बनाकर उनको विभिन्न प्रकार के फलों से सजाया। 
विज्ञापन


पांच हजार देशी-विदेशी भक्तें ने जयकारों के मध्य पूर्ण आस्था के साथ गोवर्धन महाराज का पूजन किया। मंदिर के वरिष्ठ पदाधिकारी जननंदन गोस्वामी ने गोवर्धन लीला का वर्णन किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण बलराम का मंदिर में पूजन किया गया। जयकारों और हरिनाम संकीर्तन के मध्य गिरिराज महाराज का महा अभिषेक किया गया। उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया।

वृंदावन इस्कॉन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का विशेष महत्व है। भगवान ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सात दिन तक ब्रजवसियों की रक्षा की थी। इस लीला में उन्होंने इंद्र का मान भंग किया। तभी से पहले ब्रज में उसके बाद विश्व में गोवर्धन पूजा की परंपरा चल रही है। 
विज्ञापन


मंदिर के पीआरओ रवि लोचन दास ने बताया कि मंदिर के साथ गौशाला में वृहद रूप में गोवर्धन पूजन महोत्सव मनाया गया। इसमें पांच हजार से अधिक श्रीकृष्ण भक्तों ने भाग लिया। पूजन के साथ भक्ति संगीत के साथ भाव नृत्य कर भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में पांच हजार से अधिक कृष्ण भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वृंदावन इस्कॉन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास, गणपति दास, विश्वनाम दास, श्रुतिकीर्ति दास आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें