फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिल्ली से चोरी 25 लाख का माल नवीपुर में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। दिल्ली से चोरी हुए फैबर कंपनी के चिमनी और चूल्हे नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। बरामद सामान की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

पिछले माह दिल्ली के थाना पुल प्रहलादपुर साउथ ईस्ट से लाखों रुपये के गैस चूल्हे और चिमनी चोरी हो गए थे। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। बुधवार को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रिंकू, जितेंद्र और रविंद्र ने थाने में आमद दर्ज कराई। उन्होंने कोटवन चौकी प्रभारी उत्तम चौहान को साथ लेकर नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित चंद्रावलि केमिकल्स इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। गोदाम की तलाशी के दौरान फैबर कंपनी की 69 चिमनी और 72 चूल्हे मिले। पुलिस यहां से बदायूं निवासी शानू को हिरासत में अपने साथ ले गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी का माल बेचने की योजना का पता चल सके।

प्रधान के गोदाम से बरामद हुआ चोरी का माल

दिल्ली से चोरी हुए गैस चूल्हे और चिमनी एक गोदाम से बरामद हुए हैं। यह गोदाम एक गांव के प्रधान का बताया जा रहा है। गोदाम में चोरी का माल मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि चोरी का माल वहां कैसे पहुंचा। गोदाम के मालिक की इसमें क्या भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें