फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त: पटरी से उतरे 12 डिब्बे, आगरा-दिल्ली रेल रूट प्रभावित; रोक दी गईं ट्रेनें

Tue, 21 Oct 2025 10:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी में कोयला भरा हुआ था। हादसे के चलते कोयला रेलवे ट्रैक पर फैल गया। इससे आगरा-दिल्ली रेल रूट पर  यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
मथुरा में बेपटरी हुई मालगाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर वृंदावन-आझई सेक्शन के बीच जैंत इलाके में कोयले से लदी मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारण दिल्ली-आगरा अप और डाउन ट्रैक पर यातायात बाधित हो गया। एक दर्जन ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। आगरा कैंट स्टेशन से दुर्घटना राहत ट्रेन के साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए। देर रात तक अप ट्रैक बाधित था, जबकि डाउन ट्रैक की गाड़ियों को चौथी लाइन से साढ़े दस बजे के बाद गुजारा जाने लगा था।
विज्ञापन


मथुरा की ओर से दिल्ली जा रही मालगाड़ी रात करीब साढ़े नौ बजे जैंत इलाके में वृंदावन -आझई सेक्शन में पहुंची तभी उसके 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद अप और डाउन ट्रैक पर रेल यातायात बाधित हो गया। हादसा इतना जबर्दस्त था कि डिब्बे आड़े तिरछे हो गए। हादसे की जानकारी होने पर आगरा से दुर्घटना राहत ट्रेन को रवाना किया गया। देर रात रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
 
Trending Videos

दुर्घटना के बाद शताब्दी, पंजाब मेल, नंदा देवी एक्सप्रेस, मेवाड़ एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति सहित एक दर्जन से ज्यादा अप व डाउन रूट की गाड़ियों को मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट सहित अन्य स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। देर रात तक सैकड़ों यात्री ट्रेनों में फंसे हुए थे। 

हालांकि रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रात साढ़े दस बजे के बाद दिल्ली की ओर जाने वाले डाउन ट्रैक के लिए चौथी लाइन से ट्रेनों को गुजारने का काम शुरू हो गया था, लेकिन इसके बाद भी काफी ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हुई थीं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अभी दुर्घटना के विषय में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है। टीमें मौके पर कार्य कर रही हैं। ट्रैक सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं।

 
विज्ञापन

ये जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
मथुरा- 0565-2402008
0565- 2402009
आगरा कैंट- 0562- 2460048
0562- 2460049
धौलपुर- 0564-2224726


ये भी पढ़ें-UP: मैनपुरी में दुकान में लगी भीषण आग...बाजार में मच गई अफरातफरी, लपटों पर काबू पाने में जुटी दमकल

 ">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें