फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यार्ड से निकलते ही डिरेल हुई मालगाड़ी

Tue, 05 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
यार्ड से निकलते ही डिरेल हुई मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह यार्ड से निकल रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड से सीमेंट से भरी रैक लगी मालगाड़ी निकली। इसे नए बस स्टैंड की तरफ बने मालगोदाम पर अनलोडिंग के लिए जाना था।
विज्ञापन


जैसे ही मालगाड़ी सेकंड एंट्री के पीछे पहुंची, तो एक से लेकर नौ नंबर के डिब्बे तो आगे निकल गए लेकिन 10, 11 और 12 नंबर के डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आगरा से एआरटी वैन बुलाई गई।

दोपहर में स्टेशन पर पहुंची एआरटी वैन ने बमुश्किल डिब्बों को वापस रेल ट्रैक पर रखा।

इससे पहले सीमेंट की बोरियों को डिब्बों से अनलोड किया गया। मामले में स्थानीय अधिकारियों ने ज्वाइंट नोट बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें