फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

135 रुपये में एक किलो दाल

Thu, 29 Oct 2015 08:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दो माह में ही दाल की कीमतों में आए उछाल ने न केवल गरीब बल्कि मध्यमवर्गीय परिवारों को भी परेशानी में डाल दिया है। इस बीच राहत की बात ये है कि व्यापार मंडल की पहल पर व्यापारियों ने सस्ती कीमत पर दाल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


व्यापारी नेता और पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग की पहल पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बैठक कर तय किया है कि वो आम लोगों को 135 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर अरहर और धुली हुई उड़द की दाल मुहैया कराएंगे।

इसके लिए शुक्रवार से लाला गंज भरतपुरगेट के व्यापारी छगन लाल, महेश कन्हैया, रामजीलाल रमेशचंद्र और एचबी ट्रेडिंग कंपनी ने सहमति व्यक्त कर दी है। अब इन काउंटरों पर आम लोगों को सस्ती दर पर दाल मिलेगी। गौरतलब है बीते दो माह में ही दाल की कीमतों में 40 से 50 फीसदी तक का इजाफा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इस महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी थी। इस पर बैठक में दीपक कुमार अग्रवाल, समीउद्दीन, विजय कुमार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें