फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से घायल सैलून स्वामी की हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। करीब सवा तीन महीने पहले बलदेव के गांव छबरऊ में जानलेवा हमले में गोली लगने से घायल हुए सैलून स्वामी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बलदेव पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि हत्या में मुकदमा तरमीम किया जा सके।
विज्ञापन

थाना बलदेव के गांव छबरऊ निवासी काशी(42) पुत्र निरौती गुरुग्राम में हेयर सैलून चलाते थे। 19 अगस्त को गांव आए सैलून स्वामी दो पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव को पहुंचे तो इसी बीच जयवीर ने गोली दाग दी। काशी के बगल में गोली पार हो गई थी। खून से लथपथ काशी को परिजन अस्पताल ले गए। मौके से राहुल और जयवीर को पकड़कर बलदेव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक की पत्नी नंदिनी ने दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। जेल जाने के बाद दोनों आरोपी जमानत पर छूट आए। आगरा, जयपुर और मथुरा में चले इलाज के बाद काशी की हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार तड़के महोली रोड पर डीएस हॉस्पिटल में घायल काशी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार मुकदमा हत्या में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें