फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: केआर डिग्री काॅलेज में पुराने छात्रों ने मनाया स्वर्ण जयंती मिलन समारोह

विज्ञापन
आर डिग्री कालेज में कार्यक्रम में दौरान मौजूद अतिथि व छात्र। स
विज्ञापन
मथुरा। किशोरी रमण डिग्री कॉलेज में बीएससी 1974 बैच के 50 वर्ष पूरे होने पर छात्र-छात्राओ ने सोमवार को स्वर्ण जयंती मिलन समारोह मनाया। गीत, संगीत एवं शायारियों के साथ 50 साल पुरानी यादों को ताजा किया। एक-दूसरे के साथ पुराने दिनों के खूबसूरत लम्हों को याद करते हुए छात्र ही नहीं शिक्षक भी भावुक हो गए।
विज्ञापन


आयोजन में तत्कालीन शिक्षक प्रो. डाक्टर आरके जैन ने कहा कि हमें ऐसा नही लग रहा है, कि हम बुजुर्ग हो गए हैं। प्रोफेसर एके गोस्वामी ने भी विचार रखे। डाॅ. एके सिन्हा ने कहा कि आभा शर्मा की पहल से जो इस तरह का समारोह किया है, ऐसा किसी ने नहीं किया है।

डाॅक्टर केके बंसल ने कहा कि इस बैच कुछ ऐसे भी छात्र थे जो पूर्व विधायक भी रह चुके श्याम सुंदर शर्मा हैं। पूर्व विधायक ने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। राजकुमार पांडे, नगेंद्र कुमार, रवि सरीन, आलोक कुमार, दिनेश चावला, देवेंद्र नरूला, डाॅ. जयपाल सिंह, कल्पना गोयल आदि मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें