फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Holi 2026: सोने-चांदी की पिचकारी और टेसू के रंग, द्वारिकाधीश ने भक्तों संग खेली होली; देखें वीडियो

Tue, 24 Feb 2026 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

होलिका अष्टक की शुरुआत पर राजाधिराज श्री द्वारिकाधीश महाराज ने मंदिर परिसर के यमुना घाट पर विराजमान होकर स्वर्ण व रजत पिचकारियों से भक्तों संग होली खेली।
विज्ञापन
द्वारिकाधीश महाराज मंदिर में होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में होलिका अष्टक प्रारंभ होते ही मंगलवार को राजाधिराज श्री द्वारिकाधीश महाराज ने स्वर्ण और रजत पिचकारियों से भक्तों के साथ होली खेली। मंदिर परिसर में बने यमुना घाट पर विराजमान होकर ठाकुरजी ने शुद्ध टेसू के फूलों के साथ रजत और स्वर्ण पिचकारी से भक्तों को सराबोर कर दिया। 
विज्ञापन

दूर दराज से पहुंचे भक्त द्वारिकाधीश की एक झलक पाने के साथ होली खेलने को ललायित दिखाई दिए। सुबह की आरती के बाद जब मंदिर की चौखट से सेवायतों ने स्वर्ण पिचकारी से रंगों की बौछार करनी शुरू की तो भक्त ठाकुरजी के रंगों से खुद को सराबोर होने से रोक ना सके। हर कोई चाहता था की ठाकुर जी की स्वर्ण रजत पिचकारी से उनके ऊपर रंग डाला जाए।
विज्ञापन

 टेसू के फूलों के बाद जब ठाकुरजी का गुलाल उड़ना शुरू हुआ तो पूरा मंदिर परिसर ठाकुरजी की भक्ति में रंगमय हो गया। श्रीराधे, जय गोपाल के उद्घघोषों के साथ महिलाएं नृत्य करती हुई नजर आई। मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागिश महाराज ने बताया कि आगामी त्रियोदशी को भी ठाकुरजी बगीचा में विराजमान होकर भक्तों के साथ होली खेलेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें