बरसाना (मथुरा)। एक भक्त ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राधारानी को 2.85 लाख रुपये के हार व मंगलसूत्र भेंट किए हैं। इन आभूषणों को राधारानी व भगवान श्रीकृष्ण 15 अगस्त को धारण करेंगे। बुधवार को भक्त ने सोने का हार व मंगलसूत्र भेंट किया।
विज्ञापन
तमिलनाडु के अन्ना बाबा एवं उनकी धर्मपत्नी देवकी द्वारा समाज के मुखिया रामभरोसे गोस्वामी व मंदिर रिसीवर कृष्ण मुरारी गोस्वामी, सह रिसीवर मनमोहन गोस्वामी, हरिमोहन गोस्वामी के समक्ष लाड़लीजी की सेवा में भेंट किए गए हैं।
उन्होंने अपने जीवन में एक किलोग्राम सोने के आभूषण राधारानी को भेंट करने निर्णय लिया है। इस के तहत 15 अगस्त रक्षाबंधन को श्रीजी के विग्रह को धारण कराए जाएंगे। मंगलसूत्र और हार 80 ग्राम सोने से बने हैं।