फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकुल ग्राम की आधारशिला रखी

Tue, 27 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री ने तीन योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान विवि को केंद्रीय सहायता का आश्वासन देते हुए राज्य सरकार के स्तर से की जा रही बेरुखी पर चिंता जताई।
विज्ञापन


सोमवार को दीनदयाल धाम में आयोजित पांच दिवसीय मेला के दूसरे दिन कृषि प्रदर्शनी और गोष्ठी में भाग लेने के बाद वेटरनेरी यूनिवर्सिटी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने डेरी फार्म में गोकुल ग्राम योजना की शिलापट्टिका का शिलान्यास किया। इसे देशी गाय के संवर्धन में अहम बताया। कहा कि यह प्रोेजेक्ट देशी गायों को फिर घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगा। 

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने दीनदयाल सभागार का शिलान्यास किया। औषधि वाटिका की शिला पट्टिका का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षक और छात्रों को भी संबोधित किया। कृषि मंत्री बोले ऩ्य राज्यों के विवि राज्य सरकार से मिल रही आर्थिक मदद से खुश हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में स्थिति उलट है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां कालेज का भवन तो तैयार है लेकिन शिक्षक और कर्मचारी नहीं हैं।  इस दौरान उनके साथ कुलपति डा. केएमएल पाठक, डीएन डा. एस के गर्ग, डा. सर्वजीत पाठक, आरपी पांडेय, डा. अतुल सक्सेना आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें