फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गोहत्या पर प्रतिबंध लगेगा, राम मंदिर भी बनेगा’

Sun, 03 Jan 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता डा. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि गोहत्या पर प्रतिबंध लगेगा और राम मंदिर भी बनेगा। सुब्रह्मण्यम स्वामी मथुरा में गोरक्षा आंदोलन के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर दाऊजी मंदिर में शनिवार को आयोजित गोरक्षा स्मृति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू को गोमाता को बचाने का संकल्प लेना चाहिए। गोमाता में देवी-देवताओं का वास है। प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा, तभी गोमाता बचेगी। डा. स्वामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति सबसे प्राचीन है।

अधिकांश संस्कृतियां विलुप्त होती जा रही हैं लेकिन भारतीय अपनी विरासत को बचाए हुए हैं। उन्होंने हिंदुत्व को बचाने के लिए एकजुटता पर बल दिया। आश्वस्त किया कि राम मंदिर भी शीघ्र ही पूरी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार बन कर रहेगा।
विज्ञापन


शंकराचार्य स्वामी रामदेवानन्द सरस्वती महाराज, मंदिर रिसीवर आरके पांडेय, कैप्टन हरिहर शर्मा ने गोहत्या पर कड़ा कानून लाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में गोपेश्वर चतुर्वेदी, फूलडोल महाराज, महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज, चित्य प्रकाशानन्द महाराज, हरीबोल महाराज, आदित्यानन्द महाराज, अखण्डानन्द महाराज, बैरागी महाराज ने भी विचार व्यक्त किए।

शहीद कैप्टेन राकेश शर्मा की स्मृति में पुस्तक ‘समर्पण’ का विमोचन किया गया। शहीद की पत्नी इंदु शर्मा को साधु-संतों और उमा शक्ति पीठ की ओर से एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

हरीश शर्मा, मदन गोपाल पाण्डेय, बैकुन्ठनाथ पाण्डेय, ब्रजेश पाण्डेय, मनीराम शर्मा, राकेश बंसल, बदन सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन बद्रीश महाराज ने किया। अध्यक्षता नृत्यगोपाल दास महाराज ने की।

‘आतंकियों को मिला मुंहतोड़ जवाब’
बलदेव। पठानकोट आतंकी हमले पर डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि पाक की नापाक हरकत का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। नवाज शरीफ तो पाक में कठपुतली बनकर रह गए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सख्त कार्रवाई करें तो विदेश में जमा काला धन लाया जा सकता है। बोले कि केजरीवाल झूठ पसंद व्यक्ति है। उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। कानून और मुलायम सिंह एक साथ नहीं रह सकते।

‘दाऊजी मंदिर को मिले राष्ट्रीय पहचान’
बलदेव। डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने जब दाऊजी मंदिर के संबंध में प्रचलित ये कथ्य सुना कि यहां औरंगजेब ने माफी मांगी थी तो बोले कि इसकी पूरे देश में प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। ये जिम्मेदारी वे स्वयं लेते हैं।

जिस स्थान पर मुस्लिम राजा भी नतमस्तक हो, वह स्थान अपने आप में ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। इस स्थान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलनी चाहिए। पुस्तक में अपनी टिप्पणी और अपने उद्बोधन के दौरान भी उन्होंने ये बात कही।

---
गोरक्षक समिति ने सौंपा ज्ञापन
बलदेव। राया में गोभक्तों के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट के मामले में डा. सुब्रह्मण्यम स्वामी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। गोरक्षक समिति अध्यक्ष राकेश बंसल, हरिओम चौधरी आदि ने ये ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें