फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी महोत्सव 11 जनवरी से

Sun, 03 Jan 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर राधावल्लभ लाल मंदिर में एक माह तक चलने वाला खिचड़ी महोत्सव 11 जनवरी पौष शुक्ल द्वितीया से माघ शुक्ल प्रतिपदा तक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर सेवायत चंदन गोस्वामी और चंचल ने बताया कि खिचड़ी ठाकुरजी का विशेष भोग है। सर्दी के मौसम में परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले खिचड़ी महोत्सव में ठाकुर राधावल्लभ लाल को मंगला दर्शनों में खिचड़ी निवेदित की जाती है।

इसमें काजू, बादाम, किशमिश, पीपल, जायफल, लौंग, काली मिर्च, जावित्री, पिस्ता, नारियल और तेजपत्र सहित मसाले डाले जाते हैं। इसके साथ सात प्रकार के आचार, पापड़, दही, रबड़ी, खुरचन की कुलिया आदि का सहायक भोग लगाते हैं।
विज्ञापन


 नमकीन खिचड़ी के साथ मीठी खिचड़ी भी ठाकुरजी के प्रसाद में शामिल रहती है। उन्होंने बताया कि खिचड़ी महोत्सव में होने वाले मंगला दर्शनों को लोग खिचड़ी दर्शन के रूप में जानते हैं।
विज्ञापन


सुबह 7:00 बजे होने वाले दर्शनों के बाद प्रसाद वितरित किया जाता है। आरती के बाद ठाकुरजी अलग-अलग वेष में दर्शन देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें