फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीएलए के विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सीखे फार्मा और बायोटेक के गुर

विज्ञापन
जीएलए विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में मौजूद लोग। 
विज्ञापन
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उद्योग जगत की बारीकियों से रूबरू कराने के लिए संस्थान की ओर से दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल रिसर्च में जहां औषधि उद्योग के विशेषज्ञों ने अनुभव साझा किए, वहीं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के छात्रों ने हरियाणा स्थित याकुल्ट प्लांट का भ्रमण कर आधुनिक तकनीकों को समझा। विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल विभाग में आयोजित अतिथि व्याख्यान में सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गुरुग्राम के सह-उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष शर्मा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने एपीआई से एएनडीए जेनरिक औषधि उद्योग में विश्लेषणात्मक विज्ञान विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, छात्रों को विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने गुणवत्ता नियंत्रण, जैव-समानता और वास्तविक अध्ययन-प्रकरणों के माध्यम से उद्योग की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में सन फार्मा के अनुसंधान प्रबंधक भारत गुप्ता ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई, जिससे छात्रों में उत्साह का संचार हुआ। दूसरी ओर, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के बीएससी प्री-फाइनल वर्ष के छात्रों ने सोनीपत स्थित याकुल्ट दानोन के संयंत्र का भ्रमण किया। कंपनी की पदाधिकारी शगुन राणा ने विद्यार्थियों को प्रोबायोटिक उत्पादों के निर्माण, उच्च स्तरीय स्वच्छता मानकों और वैज्ञानिक प्रणालियों की जानकारी दी। विभागाध्यक्ष प्रो. शूरवीर सिंह ने बताया कि ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि होती है। संस्थान के निदेशक डॉ. कमल शाह ने आभार व्यक्त किया। एसोसिएट प्रो. नीतू अग्रवाल, डॉ. ऋषिकेश शुक्ला एवं डॉ. खुशबू दसौनी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। (वि)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें