गुरुग्राम के रहने वाले सेना के रिटायर्ड कर्नल रजनीश सोनी जीवन साथी डॉट कॉम पर अपने लिए एक साथी तलाश रहे थे। इस दौरान जीवन साथी डॉट कॉम के माध्यम से उनकी मुलाकात मनी शर्मा नाम की लड़की से हुई। मनी शर्मा ने रिटायर्ड कर्नल रजनीश सोनी को मिलने के लिए बरसाना बुलाया था। जहां दोनों एक होटल में ठहरे।
ये भी पढ़ें-
Agra Shops Collapse: मलबे से आ रही थीं कराहने की आवाजें; धूल कम हुई तो दिखा डरावना मंजर; देवदूत बनी पुलिस
इसके बाद भाई के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लड़की रिटायर्ड कर्नल रजनीश सोनी का पर्स लेकर गायब हो गई। पर्स में 12 हजार रुपए नगद, एटीएम कार्ड, सेना का कार्ड सहित जरूरी कागजात मौजूद थे। ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड कर्नल रजनीश सोनी ने आरोपी लड़की के खिलाफ थाना बरसाना में मुकदमा दर्ज कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह बालियान ने बताया कि ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड कर्नल के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर उक्त मामले की जांच की जा रही है।