फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कुंभ मेले में बिछड़ी किशोरी, ट्रेन से पहुंची वृंदावन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। प्रयागराज के फूलपुर तहसील के मोहम्मदाबाद गांव की एक किशोरी कुंभ मेले में अपने परिवार से बिछड़ गई और अनजाने में ट्रेन में बैठकर वृंदावन पहुंच गई। यहां किशोरी
विज्ञापन

पुलिस के पास पहुंची तो वृंदावन पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क किया और परिजन के सुपुर्द कर दिया।

14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ कुंभ मेले में दर्शन के लिए गई थी। मेला परिसर में अचानक बढ़ी भीड़ के कारण वह अपने घरवालों से अलग हो गई। भीड़ में परिवार को ढूंढने की कोशिश के बाद भी जब उसे सफलता नहीं मिली तो वह घबराहट में एक ट्रेन में जा बैठी और मथुरा पहुंच गई। मथुरा से वह वृंदावन आ गई। वह इधर-उधर घूम रही थी। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने उससे जानकारी ली और प्रयागराज पुलिस के जरिए उसे मां-बाप से मिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें