फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोकिलावन में बिछड़ी बालिका 3 घंटे में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कोकिलावन में शनिदेव के दर्शन करने परिजन के साथ आई एक बालिका बिछड़ गई। पुलिस ने तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद खोजकर सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गांव सुपाना निवासी सुघड़ सिंह, अपनी पत्नी गीता देवी और आठ वर्ष की पुत्री नैना के साथ कोकिलावन में शनिदेव मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। मंदिर में दर्शन के दौरान नैना परिजन से बिछड़ गई। इसकी जानकारी परिजन ने कोकिलावन पुलिस चौकी पर दी। सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने टीम के साथ बालिका की खोजबीन करनी शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरा फुटेज चेककर आसपास के लोगों से जानकारी की तो बालिका को 3 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें