फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पानी समझकर बालिका ने पीया कास्टिक सोडा, तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
अचेत अवस्था मे बालिका गुंजन - फोटो : mathura
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। घर पर खेल रही 5 वर्षीय बालिका ने पानी समझकर कास्टिक सोडा पी लिया। इससे बालिका की तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने बालिका को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



थाना मगोर्रा के गांव नगला आशा निवासी राजवीर सिंह की 5 वर्षीय बेटी गुंजन शनिवार को अपने घर पर खेल रही थी। खेलने के दौरान उसे प्यास लगी तो उसने स्कूल की बोतल से पानी पी लिया। जबकि स्कूल की पानी की बोतल में कास्टिक सोडा घुला हुआ रखा था। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। इससे परिजन में घबरा गए और उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि बालिका के परिजन फाटक में लगी जंग को छुड़ाने के लिए कास्टिक सोडा लेकर आये थे। बालिका की मां मधु देवी का कहना है कि पानी की बोतल में सोडा घोलकर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें