फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांट में बुखार से बालिका की मौत

Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में बुखार से सात वर्षीय बालिका की जान चली गई। वह कई दिन से बुखार से पीड़ित थी और आगरा के एक निजी हास्पिटल में इलाज चल रहा था। परिवारीजनों के अनुसार चिकित्सकों ने उसे डेंगू बताया था।
विज्ञापन


कस्बा मांट राजा में सृष्टि शर्मा (7) को बीते दिनाें अचानक बुखार आया था। परिवारीजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। क्षेत्र में बुखार के चलते कोहराम मचा हुआ है।

हाल ही में सुरीर में बुखार से युवक की मौत के बाद अब मांट में बालिका की बुखार से मौत होने की सूचना से क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं। यहां सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाएं पर्याप्त न होने के कारण झोलाछाप लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


मांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. विमल उपाध्याय ने बताया क्षेत्र में अभी वायरल फीवर चल रहा है। बुखार से मौत की जानकारी की जा रही है। इस मौसम में एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें