फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दादी के साथ परिक्रमा करने आई बच्ची लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के तलहटी में गिरिराज जी की परिक्रमा के दौरान दादी के साथ आई 14 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। पुलिस ने बच्ची की तलाश तेज कर दी है और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर साझा कर लोगों से मदद की अपील की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मथुरा के कृष्णा नगर निवासी सरोज देवी अपनी नातिन अवनी पुत्री अमित कुमार के साथ गोवर्धन में गिरिराज जी की परिक्रमा कर रही थीं। गांव आन्यौर के पास बच्ची दादी से बिछड़ गई। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। सरोज देवी ने तत्काल थाना गोवर्धन पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तलाशी अभियान शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
थाना पुलिस के अनुसार लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अवनी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल थाना गोवर्धन के मोबाइल नंबर 9454403940 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें