फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सप्त रत्नों के कमल पर विराजे गिरिराज

विज्ञापन
गोवर्धन की गिरिराज तलहटी में सजाए गए छप्पन भोग। 
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन की गिरिराज तलहटी में आयोजित अलौकिक छप्पन भोग दर्शन में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया। सप्त रत्नों और चांदी से बने कमल पुष्प पर शेषनाग के फन के नीचे विराजमान गिरिराज प्रभु के दिव्य स्वरूप को निहारने के लिए हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

भक्त घंटों तक प्रभु को एकटक निहारते रहे। कई श्रद्धालुओं की आंखों से प्रेम और भावुकता के आंसू छलक उठे। समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने आरती उतारकर दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए। इसके बाद देर रात तक भक्तों का रेला लगा रहा। शहनाई की सुरीली धुन, ब्रज की रासलीला और भजनों के बीच श्रद्धालु झूमते-नाचते रहे। वातावरण में चारों ओर गिरिराज महाराज के जयकारे गूंजते रहे। छप्पन भोग मेले में आने से पहले ब्रज के हजारों साधु-संतों ने प्रसादी ग्रहण की।
समिति की ओर से साधु-संतों को दान भी दिया गया। परिक्रमा मार्ग पर वाहनों के प्रतिबंध के कारण श्रद्धालु ई-रिक्शा से आयोजन स्थल तक पहुंचे, लेकिन दर्शन की लालसा के आगे असुविधाएं भी उनका उत्साह नहीं रोक सकीं। समिति के संरक्षक राजेंद्र कुमार सर्राफ, महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, दिनेश सादाबाद, कोषाध्यक्ष भगवान दास खंडेलवाल, देवेश सरन सर्राफ, नीरज गोयल, मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग, अनमोल बंसल, बांके बिहारी सोनी, कन्नू अग्रवाल, दिनेश मंगल, बनवारी लाल अग्रवाल, पंकज जौहरी आदि ने श्रद्धालुओं का पटुका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें