फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: छठ पूजा तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइमिंग और जल्दी करा लें रिजर्वेशन

Mon, 09 Sep 2024 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

छठ पूजा पर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। यदि आप घर जानें का प्लान कर रहे हैं, तो रिजर्वेशन करा लें। ये ट्रेन  9 नवंबर से 29 दिसंबर तक चलेंगी। 
 
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 छठ पूजा के लिए जंक्शन से दरभंगा, पुरी, जोधपुर, मऊ और पुणे जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। 9 नवंबर से 29 दिसंबर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। सभी ट्रेनों का जंक्शन पर ठहराव रहेगा।
विज्ञापन




 

मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार पर विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 05537-05538 दरभंगा-दौराई-दरभंगा जंक्शन एक्सप्रेस छठ विशेष ट्रेन 29 दिसंबर तक अप और डाउन ट्रैक पर 16 फेरे लगाएंगी। ट्रेन में एसएलआरडी के 2, सामान्य के 6, स्लीपर के 10 कोच रहेंगे।

ट्रेन जंक्शन पर पांच मिनट का ठहराव लेगी। ट्रेन संख्या 08475-08476 पूरी-निजामुद्दीन-पूरी पूजा स्पेशल का संचालन किया जाएगा। ट्रेन में दिव्यांग के 2, सामान्य श्रेणी के 4, स्लीपर के 10, तृतीय वातानुकूलित के 3, प्रथम वातानुकूलित का एक कोच रहेगा। इस ट्रेन का जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव रहेगा।
 

ट्रेन संख्या 04815-04816 जोधपुर-मऊ-जोधपुर विशेष गाड़ी का संचालन 6 अक्तूबर से 26 नवंबर तक किया जाएगा। अप और डाउन ट्रैक पर ट्रेन 16 फेरे लगाएगी। ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे। जंक्शन पर ट्रेन का ठहराव पांच मिनट का होगा। ट्रेन संख्या 04823-04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर विशेष गाड़ी का संचालन 5 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन

अप और डाउन ट्रैक पर ट्रेन 18 फेरे लगाएगी। ट्रेन में कुल 18 डिब्बे रहेंगे। जंक्शन पर ट्रेन का ठहराव पांच मिनट का रहेगा।
ट्रेन संख्या 01491-01492 पुणे-निजामुद्दीन-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन 25 अक्तूबर से 2 नवंबर तक किया जाएगा। अप और डाउन ट्रैक पर ट्रेन 4 फेरे लगाएगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। जंक्शन पर ट्रेन पांच मिनट का ठहराव लेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें