फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घोष दल ने जीता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा (माध्यमिक) द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में कृष्ण चन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के घोष दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

विद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी प्रतिभागियों में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक समीर बंसल ने विद्यार्थियों व प्रशिक्षक सीताराम बघेल को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की साधना और टीम भावना से यह उपलब्धि संभव हुई है। विजयी घोष दल अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगा। इस अवसर पर राजीव पाठक, विनय कुमार, केशव सिंह, सोम कुमार, लोकेश अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें