फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर में गाजियाबाद की किशोरी बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के ठा. बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के बेहोश होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को गाजियाबाद की एक किशोरी भीड़ के दबाव व उमस के कारण बेहोश हो गई। मंदिर पर तैनात टीम ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। शाम सात बजे यह वाकया हुआ। देर रात उसकी तबीयत में सुधार होने पर परिजन अपने साथ वापस गाजियाबाद ले गए।
विज्ञापन

16 वर्षीय अंजली पुत्री महेंद्र कुमार निवासी गाजियाबाद, मंदिर के अंदर अपने परिजनों के साथ शाम सात बजे ठाकुर श्री बांके बिहारी के दर्शन करने को पहुंची थी। उसी दौरान गर्मी के कारण अचानक घबराहट बेचैनी और तेज बुखार व भीड़ के दबाव के कारण वह बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा मंदिर सुरक्षा कर्मियों की मदद से परिसर में मौजूद डॉक्टरों की टीम के पास ले जाया गया। वहां से उसे सौ शैय्या अस्पताल रेफर किया गया। जहां प्राथमिक उपचार से ठीक होने पर परिजन ले गए। बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हर रोज भीड़ के दबाव व उमस, गर्मी के कारण बेहोश होने की घटना सामने आ रही है। बांके बिहारी मंदिर प्रशासन की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है। मगर, श्रद्धालु इसका पालन नहीं कर रहे हैं। बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर जारी गाइडलाइन के अनुसार ठा. बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भीड़ के दौरान मंदिर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं बीमार व्यक्ति को अपने साथ लेकर मंदिर न आएं। गर्मी के दौरान व्रत करने एवं डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवा न लेने से दर्शनार्थियों को खासतौर पर महिलाओं को स्वास्थ्य खराब हो जाता है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श और चिकित्सा लाभ लेने के बाद ही मंदिर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें