गतिमान एक्सप्रेस का हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट के बीच कोई स्टॉपेज नहीं है। ऐसा निर्णय ट्रेन की गति बनाए रखने के लिए किया गया है।
लेकिन, मथुरा जंक्शन पर भी देश की सबसे तेज ट्रेन का ठहराव न हो से धार्मिक नगरी के यात्री मायूस हैं। उनका कहना है कि प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यात्री के रूप में ट्रेन से मथुरा आते हैं।
इसके बाद भी गतिमान एक्सप्रेस का यहां ठहराव न होना मथुरा की जनता के साथ छलावा है। इसके लिए सांसद हेमामालिनी के माध्यम से केंद्र सरकार से इसके स्टॉपेज की मांग की जाएगी।
गतिमान एक्सप्रेस में बैठने की काफी इच्छा है लेकिन इसके लिए दिल्ली या आगरा जाना पड़ेगा। सांसद हेमामालिनी से मथुरा में ट्रेन का स्टॉपेज कराने की मांग की जाएगी।
सोनू वर्मा
निवासी भरतपुर गेट
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गतिमान एक्सप्रेस को देखने के लिए पहुंचे गिरीश कमल का कहना है कि मथुरा में गतिमान एक्सप्रेस का स्टॉपेज होना चाहिए था जिससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।
गिरीश कमल
निवासी कोतवाली रोड
सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का लाभ जिले की जनता को नहीं मिलने वाला है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए इसका स्टॉपेज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर किया जाना चाहिए।
रमेशचंद शर्मा
सेवानिवृत्त जेई, विद्युत विभाग