फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 सेकंड में जंक्शन से गुजर गई गतिमान

Tue, 02 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से आगरा नॉन स्टॉप चलने जा रही गतिमान एक्सप्रेस का मंगलवार को एक और ट्रायल हुआ। ट्रेन ने जंक्शन रेलवे स्टेशन को पार करने में करीब 25 सेकंड का समय लगाया। यहां कॉशन होने और आगे ट्रैक चेंज करने के चलते ट्रेन की स्पीड अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन


रेलवे प्रबंधन की ओर से विगत काफी समय से दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर हाईस्पीड ट्रेन चलाए जाने की तैयारी चल रही है। पूर्व में भी कई ट्रायल हुए। मंगलवार को एक बार फिर इस ट्रैक पर स्पीड ट्रेन दौड़ाई गई। 12 एसी कोच की यह ट्रेन जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 12:34:36 बजे आई और मात्र 25 सेकंड बाद 12:35:01 बजे गुजर गई। 11:15 पर नई दिल्ली से चली हाईस्पीड ट्रेन का रोमांच महसूस करने के लिए इस दौरान रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ रही।

आरपीएफ और जीआरपी को इसे संभालने और ट्रैक से दूर रखने में मशक्कत करनी पड़ी। स्टेशन पर आई ट्रेन को डिप्टी एसएस जेपी नीरज ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान स्टेशन पर एसएस केएल मीणा, आरपीएफ इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव, जीआरपी इंस्पेक्टर पीके लवानियां, रामकेश मीना, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ट्रेन आने तक लोग करते रहे ट्रैक पार
सेमी हाईस्पीड ट्रेन दूर से नजर आ रही थी और यात्री रेल पटरियों को पार करने में लगे हुए थे। यहां तक स्वयं रेलवे कर्मचारी भी इसी परिपाटी पर चलते हुए लापरवाही से पटरियों को पार कर रहे थे।

अब तक सबसे तेज भोपाल शताब्दी
दिल्ली-आगरा रेल ट्रैक पर अभी तक भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस सबसे अधिक स्पीड से चलने वाली ट्रेन है। इसकी स्पीड लगभग 150 किमी/घंटा है।

फैक्ट फाइल
- गतिमान एक्सप्रेस में लगा है 5400 हॉर्सपावर का इंजन
- ट्रेन में रहेंगे 12 माडर्न एसी कोच
- स्टेशन आते ही गेट स्वयं खुलेंगे और यात्रियों के उतरने के बाद बंद हो जाएंगे
- कोच में लगी आरामदायक कुर्सियों के पीछे लगी होगी एलसीडी टीवी
- आपातकालीन स्थिति से निपटने को लगा है स्वचालित फायर सिस्टम और इमरजेंसी ब्रेक
- रेल सूत्रों के अनुसार ट्रेन में होंगी दो श्रेणी। पहली एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया करीब 1300 रुपये और द्वितीय एसी चेयर कार का किराया लगभग 650 रुपये होगा
विज्ञापन

- नौ जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्रेन का शुभारंभ करने की योजना
- दिल्ली से आगरा पहुंचेगी मात्र 90 मिनट में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें