फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए नगर निगम की तैयारी, बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर लगाए गए हीटर

Thu, 19 Dec 2024 03:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को शीतलहर और ठंड से बचाने के लिए नगर निगम ने चार स्थानों पर हीटर लगाए हैं। 
 
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में रैन बसेरा में लगाया गया हीटर। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने बांकेबिहारी मंदिर मार्ग सहित चार स्थानों गैस हीटर लगाए हैं। चार और अन्य तिराहे-चौराहों पर जल्द ही गैस हीटर लगाए जाएंगे। गैस हीटर से राहगीरों और श्रद्धालु ठंड से बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने बुधवार को लक्ष्मण शहीद स्मारक स्थित रेन बसेरा, परशुराम पार्क, अटल्ला चुंगी, हरिनिकुंज चौराहा पर गैस हीटर लगाए हैं। सुबह और शाम चल रहे गैस हीटर से राहगीर एवं श्रद्धालुओं को ठंड में हाथ गर्म कर रहे हैं।

अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि नगर में मंदिरों को जाने वाले प्रमुख मार्गों पर आठ गैस हीटर लगाए जाएंगे। इनमें चार लगाए गए हैं। चार मथुरा से लाए जा रहे हैं वह भी जल्द लगाए जाएंगे। ताकि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों ठंड से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें