फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। कोतवाली क्षेत्र की हाउसिंग सोसायटी बसेरा बैकुंठ के विला में शनिवार सुबह रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। गनीमत रही कि खाना बनाते हुए महिला झुलसी नहीं। घर में खलबली मच गई तो सूचना पर पहुंची अग्निशमन की दमकल ने आग पर काबू पाया गया। आग से रसोई का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


सुबह बसेरा बैकुंठ निवासी गौरव जादौन के विला नंबर 30 में पत्नी रसोई घर में खाना बना रही थी, तभी गैस सिलिंडर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा और आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में रसोई में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समय रहते सिलिंडर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें