फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस को देख भागे गांजा तस्कर को दौड़कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी (मथुरा)। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले युवक को कदंब विहार कट से गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके कब्जे से 1150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा तस्कर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा के अनुसार रिफाइनरी थाना प्रभारी अजय वर्मा को सूचना मिली कि एक गांजा तस्कर कदंब विहार कॉलोनी के कट पर खड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देख गांजा तस्कर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर का नाम रांची खादर सरिता विहार निवासी दुर्गेश अग्रवाल बताया गया है।
सीओ रिफाइनरी ने बताया कि गिरफ्तार गांजा तस्कर आदतन अपराधी है। उसके ऊपर थाना रिफाइनरी में विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे गांजा तस्करी के आरोप में कई बार जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें