फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: सोने की ईंट दिखाकर लोगों को ठगा...पुलिस ने कुर्क की गैंगस्टर की 41 लाख रुपये की अचल संपत्ति

Wed, 30 Apr 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। आरोपी की 40 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर दी। आरोपी नकली सोने की ईंट दिखाकर ठगी करता था।
विज्ञापन
मथुरा। आरोपी की संपत्ति कुर्क करती पुलिस। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट में नामजद आरोपी थाना बरसाना के गांव हाथिया निवासी सलीम जाफर की लगभग 41 लाख 25 हजार रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया। आरोपी पर कथित सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने का आरोप था।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल, अपराध निरीक्षक चेतराम शर्मा, राजस्व निरीक्षक हरीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस बल ने आरोपी के गांव हाथिया स्थित आवास पर दबिश दी और यह कार्रवाई की।  प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सलीम जाफर द्वारा गैंग के अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को नकली सोने की ईंट दिखाकर उनके साथ धोखाधड़ी कर अवैध संपत्ति अर्जित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें