गणगौर पूजन के दौरान मौजूद महिलाएं।
मथुरा। श्री खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा गणगौर पूजा पर सामूहिक गणगौर विसर्जन का आयोजन किया गया।
महिलाओं ने घर पर गणगौर की पूजा कर शाम को गणगौर को पानी पिलाकर सभी महिलाएं गणगौर को लेकर ठाकुर राधावल्लभ मंदिर गली मेघा में एकत्र हुईं। यहां से गाजे-बाजे के साथ नृत्य और गायन करते हुए स्वामी घाट पहुंचीं, जहां पर सभी ने पहले गणगौर का विसर्जन किया फिर चटपटी चाट का आनंद लिया।
कार्यक्रम संयोजिका राज खंडेलवाल ने बताया कि हमारी संस्कृति में गणगौर पूजन का विशेष महत्व है, अविवाहित और विवाहित महिलाएं दोनों साथ-साथ पूजा करती हैं। प्रीति खंडेलवाल, रमा खंडेलवाल, रजनी खंडेलवाल, सरिता खंडेलवाल, पूजा खंडेलवाल, भावना खंडेलवाल, ममता खंडेलवाल, मौसमी खंडेलवाल, पल्लवी, गुंजन आदि मौजूद रहीं। संवाद