फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गंगा दशहरा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गंगा दशहरा का पर्व आज मनाया जाएगा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में बुधवार को यमुनाजी की मनोहारी झांकी सजाई जाएगी। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सुबह से ही ठाकुरजी के समक्ष यमुना महारानी का दिव्य स्वरूप सजाया जाएगा।
विज्ञापन

इधर गंगा दशहरा पर श्री माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिषद कार्यालय पर खोया-पाया कैंप लगाएगा। महामंत्री राकेश तिवारी ने बताया कि परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक के निर्देशानुसार यह व्यवस्था की जा रही है।
इधर श्री दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के तत्वावधान में गोपाल गली स्थित कैंप कार्यालय पर गोष्ठी हुई। इसमें गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के महत्व पर चर्चा की गई। बृहस्पतिवार को निर्जला एकादशी (भीमसेनी एकादशी) का पर्व मनाया जाएगा। संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान, दान, जप-तप और धर्म-कर्म करने से मनुष्य को दस प्रकार के कायिक, वाचिक और मानसिक पापों से मुक्ति मिलती है। ब्रजेंद्र नागर, दीपक चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, रामदास चतुर्वेदी, सौरभ शास्त्री, मुरलीधर चतुर्वेदी, मनोज पाठक, मनीष पाठक, ऋषभ देव, गोविंद देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें