फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। थाना क्षेत्र के एक गांव से 6 दिसंबर को फुसलाकर ले जाई गई अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी हुआ था। पुलिस ने बयानों के आधार पर तीन नामजद सहित चार को आरोपी मानते हुए मुकदमा तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव से 6 दिसंबर को किशोरी को नसीटी रोड पर रहने वाला कान्हा ले गया था। उसे तीन दिन तक वृंदावन में रखा गया। बाद में आरोपी उसे थाने के पास गाड़ी से उतारकर भाग गए। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराए और अदालत में भी बयान हुए। अदालत के बयानों के आधार पर पुलिस ने पहले दर्ज मुकदमा में कान्हा, जीतू, इंदर व एक अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो, हरिजन एक्ट व बलात्कार की धाराओं में मुकदमा को तरमीम कर दिया है। बताया गया है कि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण अभी नहीं हो सका है। थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला ने बताया कि जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें