थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात दो युवक घर में सो रही एक किशोरी को उठाकर ले गए और गैंगरेप किया। किशोरी की मां के शोर मचाने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने एक युवक को दबोच लिया और उसे पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दूसरा युवक फरार हो गया। आरोपी युवक दूसरे समुदाय के हैं, इसके चलते गांव मेें सांप्रदायिक तनाव फैल गया।
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में पंचायत बुलाई है। तनाव के चलते दूसरे समुदाय के करीब 50 परिवार अपने घरों में ताला लगाकर पलायन कर गए। गांव में दस थानों की पुलिस और तीन प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि किशोरी का पिता मंगलवार को अपनी बहन के पास आगरा गए थे। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे घर में थे। मंगलवार रात किशोरी अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 10:30 बजे किशोरी की मां पानी पीने के लिए आंगन में आई, तभी दूसरे समुदाय के दो युवक ने घर में सो रही किशोरी को उठाकर घर के पीछे स्थित खाली प्लाट में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसी बीच किशोरी को कमरे में न पाकर उसकी मां ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों एक युवक यूनिस कुरैशी को दबोच लिया, उसका साथी अनीस भाग खड़ा हुआ। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे एसपी (देहात) अरुण सिंह, सीओ गोवर्धन पुलिस-फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। तनाव के चलते गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। किशोरी के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना मगोर्रा में गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।