मथुरा में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पहले से दो निकाह कर चुकी महिला से युवक की शादी करा दी गई। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला गायब हो गई। पुलिस जांच में जो चाैंकाने वाला खुलासा हुआ, उसे जानकर परिजनों के भी होश उड़ गए।
मामला थाना मांट के गांव जाबरा का है। यहां के रहने वाले वीरेंद्र के परिजनों ने गांव की ही पिंकी पत्नी सुखवीर से शादी कराने की बात कही। पिंकी ने इसके लिए दो लाख रुपये लिए और जल्द शादी कराने की बात कही। पिंकी, सुखवीर व उसके एक रिश्तेदार ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के लोगों से सम्पर्क किया।
27 अगस्त को सुखवीर व उसके साथ के कई लोग तथाकथित महिला को लेकर बंसीवट के वट वृक्ष पर पहुंचे। यहासं वीरेंद्र व काजल उर्फ गुल्फसा जाबरा नाम की महिला ने एक दूसरे को माला पहनाई। वहां के सेवायत ने उनका सहयोग किया।