फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 14 को निकाली जाएगी गणेशजी की सवारी, तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीरामलीला महोत्सव आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 सितंबर को मुकुट पूजन एवं श्रीगणेश जी की सवारी निकाली जाएगी। इसी तरह पांच अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। शुक्रवार को डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक कर लें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। यह श्रीरामलीला महोत्सव प्लॉस्टिक मुक्त की थीम पर आधारित होगा। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर एवं रामलीला मैदान के आसपास स्ट्रीट लाइटें, सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करें, नालों की सफाई कराएं तथा चूना एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कराएं।
लटकी हुई केबलों को व्यवस्थित कराएं और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। खुले हुए विद्युत बॉक्स बंद कराएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि महोत्सव क्षेत्र में एम्बुलेंस, मेडिकल टीम, कैंप लगाए जाएं, ताकि परेशानी के समय तत्काल मदद हो सके। वहीं पुलिस अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम न्यायिक सुरेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, एसडीएम सदर अभिनव जे जैन,एसडीएम कंचन गुप्ता, रितु सिरोही, प्राजक्ता त्रिपाठी, वैभव गुप्ता, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-जन्मभूमि रंगमंच पर होगा मुकुट पूजन
शहर के विभिन्न स्थानों पर 14 सितंबर से श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान सबसे पहले मुकुट पूजन एवं श्रीगणेश जी की सवारी निकाली जाएगी। मुकुट पूजन जन्मभूमि रंगमंच पर सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। फिर शाम चार बजे से विभिन्न मार्गों से होकर गणेश जी की सवारी निकाली जाएगी, जो जन्मभूमि पर संपन्न होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें