मथुरा। खंडेलवाल सेवा सदन की वार्षिक चुनावी सभा सदन प्रांगण में हुई। इस दौरान तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए गणेश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव अधिकारी प्रहलाद कुमार खंडेलवाल, ओम झालानी और सुभाष ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में पवन पाटोदिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकेश खंडेलवाल व अक्षय खंडेलवाल उपाध्यक्ष, राधे लाल खंडेलवाल महामंत्री, लक्ष्मण प्रसाद खंडेलवाल कोषाध्यक्ष, अमृत खंडेलवाल मंत्री और अभिनव खंडेलवाल ऑडिटर बनाए गए।
सभा में भगवान दास पाटोदिया, महेश झालानी, पवन झालानी, राजेंद्र खंडेलवाल, आनंद प्रकाश खंडेलवाल, राकेश खंडेलवाल व सुशील भंडारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
ये बने कार्यकारिणी सदस्य
सुरेश चंद्र बुढवारिया, लक्ष्मी नारायण भुखनारिया, योगेश खंडेलवाल, प्रदीप कुमार, विष्णु खंडेलवाल, हजारी लाल खंडेलवाल, गिरीश खंडेलवाल, केदार खंडेलवाल, विजय कुमार खंडेलवाल, अनिल सांघिया, राकेश खंडेलवाल, और दीपक खंडेलवाल कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।