फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फर्जी चिटफंड कमेटी के सहारे धन उगाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लोगों से धोखाधड़ी और फर्जी चिटफंड कमेटी चलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी डॉ. अनुराग अग्रवाल और सहयोगी सपा नेता अनिल अग्रवाल पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके बाद बृहस्पतिवार रात को गोविंद नगर पुलिस ने सपा नेता को पूछताछ के लिए हिरासत ले लिया। हिरासत की सूचना मिलने के बाद उनके समर्थक भी थाने पहुंच गए और देर रात थाने पर गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि कोतवाली क्षेत्र के जनरलगंज (हाल निवासी राधापुरम, थाना हाईवे) का रहने वाला डॉ. अनुराग अग्रवाल (43 वर्ष) एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसने माधवपुरी (महोली रोड) निवासी सपा नेता अनिल अग्रवाल (60 वर्ष) के साथ मिलकर संगठित आपराधिक गिरोह बना रखा है। इस गैंग का मुख्य पेशा फर्जी चिटफंड, लॉटरी और कमेटी के नाम पर आम जनता से लाखों रुपये ऐंठना है। पीड़ित जब अपने पैसे वापस मांगते तो आरोपी उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते और रंगदारी की मांग करते हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह गिरोह अवैध रूप से फर्जी क्लीनिक चलाकर भी काली कमाई अर्जित कर रहा है। इनके इस जघन्य और समाज विरोधी कार्यों के कारण क्षेत्र में खौफ और आतंक व्याप्त है।
कोई भी व्यक्ति इनके खिलाफ गवाही देने या मुकदमा दर्ज कराने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही वर्ष 2025 और 2026 में जालसाजी, धोखाधड़ी और धमकी देने के गंभीर धाराओं में कोतवाली थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की हरी झंडी मिलने के बाद बृहस्पतिवार सुबह इस गिरोह के खिलाफ धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की गई है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह बताया कि पूछताछ के लिए अनिल अग्रवाल को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें