फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के विरोध में बुधवार को मंडी रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंडी समिति में अतिक्रमण हटाने के विरोध को लेकर बुधवार को अनाज मंडी और फल मंडी पूरी तरह बंद रही। सब्जी मंडी में कुछ किसान सब्जी लेकर पहुंचे जहां हरी सब्जी खराब होने के कारण कुछ आढ़तियों ने किसानों से सब्जी खरीद कर खरीदारों को बेच दी। इसे लेकर दोपहर तक सब्जी मंडी में चहल कदमी रही।
विज्ञापन

ज्ञात रहे 18 दिन पूर्व से अतिक्रमण हटाने के विरोध में मंडी समिति में अनाज मंडी पूरी तरीके से बंद चल रही है। वहीं फल व सब्जी मंडी के कारोबारी भी अतिक्रमण हटाने के विरोध में मंडी प्रशासन के खिलाफ बुधवार को मंडी बंद करने का एलान किया था।
इसे लेकर आढ़तियों ने बुधवार को बैठक कर एक स्वर से अनाज, फल व सब्जी मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया। बताया जाता है कि अब सभी मंडी बंद रहेंगी। हरी सब्जी लाने वाले किसानों को भी मंडी आढ़तियों ने अगली सूचना तक मंडी में सब्जी लाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें