फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनामी का डर: पड़ोसी की पत्नी ने दी धमकी, दहशत में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Tue, 27 Feb 2024 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पड़ोसी की पत्नी ने उसे ऐसी धमकी दी, जिससे वो दहशत में आ गया। कहीं बदनामी न हो जाए इस डर से ट्रेन के आगे छलांग लगाकर युवक ने जान दे दी।  


 
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर आत्महत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में एक युवक के ट्रेन से कटकर जान देने के मामले में खुलासा हुआ है कि उसे पड़ोसी की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी गई थी। इससे घबराकर उसने आत्महत्या कर लगी। जंक्शन जीआरपी ने युवक को उकसाने वाले आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामला बीते दिसंबर महीने का है। नगला जार थाना इगलास जनपद अलीगढ़ निवासी नीरज का शव जंक्शन थाना क्षेत्र के प्लेटफार्म संख्या तीन की रेल पटरी पर मिला था। उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें लिखा था कि उसका पड़ोसी उमेश भारद्वाज उसे धमका रहा है। पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। इस वजह से परेशान होकर वो अपनी जान दे रहा है।

सुसाइड नोट सामने आने के बाद मृतक की पत्नी ने आरोपी उमेश भारद्वाज के खिलाफ 14 दिसंबर 2023 को जंक्शन जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से जीआरपी टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। नीरज दूध का काम करता था। उमेश के घर उसका आना-जाना था।
विज्ञापन


 उमेश को शक था कि नीरज उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। इसी बात को लेकर उमेश, नीरज से रंजिश मान बैठा था। नीरज से बदला लेने के लिए वो उसे जेल भिजवाने की धमकी दे रहा था। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि आरोपी उमेश को प्लेटफार्म नंबर दो से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें